फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Surrender: बच्चों को लगाया गले, मां-पिता का लिया आशीर्वाद...सरेंडर से पहले भावुक दिखे केजरीवाल

Sun, 02 Jun 2024 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जेल में सरेंडर करने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉटप्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। यहां उन्होंने भक्ति-भाव से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सरेंडर से पहले केजरीवाल ने मां-पिता का लिया आशीर्वाद - फोटो : X @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने पर उन्होंने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। जेल जाने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने बच्चों को भी गले लगाया। इस दौरान वह भावुक नजर आए। आवास से निकलने के बाद वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ मौजूद अन्य आप नेताओं ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इसके बाद वह पार्टी नेताओं के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। यहां उन्होंने भक्ति-भाव से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। यहां वह दोनों हाथ जोड़े खड़े नजर आए। पूजा अर्चना करने के बाद वह डीडीयू मार्ग में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में पहुंचे। यहां सड़क के आस-पास कार्यकर्ता उनका समर्थन करते दिखे। ऐसे में वह अपने आवास से निकलने बाद और तिहाड़ जेल पहुंचने तक अलग-अलग अंदाज में नजर आए।

केजरीवाल ने आवास से निकलते ही गाड़ी के अंदर से हाथ हिलाकर बाहर खड़े अपने समर्थकों का अभिवादन किया। साथ ही, कुछ सैकेंड गाड़ी भी रोकी उसके बाद अपने साथियों के साथ वह राजघाट की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और आतिशी समेत उनके कई सहयोगी साथ थे। उन्होंने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक भी ली। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सांसद, मंत्री व नेता मौजूद रहे।

सुबह से आवास में नेताओं का लगा रहा आना जाना  
सिविल लाइंस स्थित केजरीवाल के आवास में सुबह से पार्टी नेताओं का आना-जाना लगा था। हर कोई जेल जाने से पहले उनसे मुलाकात करने ले लिए आ रहा था। जैसे ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे वैसे ही आस-पास चहल कदमी तेज हो गई। दोपहर तक उनके आवास में पार्टी के नेताओं का तांता लगा रहा। वह अपने आवास से दोपहर तीन बजे से पहले ही निकल गए थे।  

कड़ी सुरक्षा का रहा पहरा
जेल जाने से पहले केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। मुख्यमंत्री आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों व रेपिड एक्शन फोर्स की कई टुकड़ियां तैनात की गईं थीं। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी समेत कई थाने के प्रभारी मौके पर डटे रहे। पुलिस ने सीएम आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी की हुई थी। सीएम आवास के बाहर धारा-144 लगाकर थी। पुलिस आवास की ओर आने-जाने वाले लोगों को पूछ-ताछ करने के बाद ही प्रवेश दे रही थी। यहां आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही थी। जिसके पास उचित दस्तावेज नहीं थे, उन्हें वापस भेजा जा रहा था।

पार्टी मुख्यालय में किया कार्यकर्ताओं ने स्वागत
केजरीवाल के पार्टी मुख्यालय में आते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। हर कोई उन्हें जेल जाने से पहले एक बार देखने को बेताब नजर आया। मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान वह कुछ कार्यकर्ताओं से गले और उनका धन्यवाद करते दिखे। 
विज्ञापन

आप मुख्यालय के बाहर जेनरेटर में लगी आग
आप मुख्यालय के बाहर स्थित जेनरेटर में आग लग गई थी। इस दौरान वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के वाटर कैनन वाहन ने आग पर काबू पाने की कोशिश। हालांकि, सूचना मिलने के बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें