फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में किताबें पढ़ रहे केजरीवाल, योग करने और ध्यान लगाने में ज्यादातर वक्त बिता रहे

Thu, 04 Apr 2024 12:53 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

जेल के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल दिन में ज्यादातर समय किताबें पढ़ते हैं और योग करते हैं तथा हर दिन दो बार ध्यान लगाते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में अपना ज्यादातर समय ध्यान करने, किताबें पढ़ने और योग करने में बिता रहे हैं। जेल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 के जनरल वार्ड नंबर तीन में स्थित 14 फुट लंबे आठ फीट चौड़े कमरे में रखा गया है।

विज्ञापन


जेल के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल दिन में ज्यादातर समय किताबें पढ़ते हैं और योग करते हैं तथा हर दिन दो बार ध्यान लगाते हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'वह हर दिन सुबह और शाम करीब डेढ़ घंटे योग करते हैं और ध्यान लगाते हैं।' उन्हें अक्सर अपने सेल में कुर्सी पर बैठकर किताबें पढ़ते और कुछ लिखते देखा जाता है।



जेल के एक अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल कैदियों के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबें भी पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई अन्य किताब नहीं मांगी है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने कक्ष में 20 चैनलों वाला एक टीवी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन वह इसे देखने के बहुत शौकीन नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें