फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत, जिंदगी का हर पल देश को समर्पित', पत्नी सुनीता ने पढ़ा सीएम का संदेश

Sat, 23 Mar 2024 12:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनीता केजरीवाल ने सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, 'भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा।
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं। आपका भाई, आपका बेटा लोहे की तरह मजबूत है। उनकी जिंदगी का हर पल देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह जल्द बाहर आएंगे। समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वादे जल्द पूरे करूंगा।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे (अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं। हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से भेजा सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, 'मैं आम आदमी पार्टी (आप) के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। इससे भाजपा वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं. मैं जल्द वापस आऊंगा।'
विज्ञापन




सुनीता केजरीवाल ने सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, 'भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। क्या पता अगर उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें