फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल की बेटी ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 49 दिनों तक शासन चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी ने भी राजनीति में उतरने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


'आप' संयोजक की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने राजनीति में प्रवेश करने का फैसला लिया है इससे पार्टी की युवा ब्रिगेड खासी उत्साहित है। हर्षिता पार्टी की नवगठित 'छात्र युवा संघर्ष समिति' में शामिल होंगी।

केजरीवाल की बेटी हर्षिता, आईआईटी दिल्ली की छात्रा हैं। वह आईआईटी में पार्टी की छात्र इकाई के प्रचार और प्रसार का काम करेंगी। पार्टी एनसीआर के पचास प्रमुख कॉलेजों में छात्र इकाई का गठन करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को पार्टी की यूथ विंग 'छात्र युवा संघर्ष समिति' का गठन किया है।

पढ़िए, क्या बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर साथ-साथ आगे बढ़ने की अपील की। केजरीवाल पटेल नगर स्थित पार्टी कार्यालय में यूथ विंग के गठन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के मिशन पर हैं। केजरीवाल के मुताबिक, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को याद करने पर यह बात सामने आती है कि उन्होंने बिना किसी फायदे और लालच से देश के हित में अपने प्राण न्यौछावर किए। पार्टी कार्यकर्ताओं को इसी जुनून के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस मौके पर मौजूद पार्टी के सांसद भगवंत मान ने एक कविता पढ़कर सुनाई। इसमें काला धन लाने को लेकर प्रधानमंत्री और योग गुरु रामदेव पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही केजरीवाल ने अपील की यूथ विंग के कार्यकर्ता 2 अक्तूबर की सुबह हर वार्ड में देशभक्ति गाने गाते हुए प्रभात फेरी निकालें।
विज्ञापन

AAP की यूथ विंग का खास एजेंडा

केजरीवाल ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में भी यूथ विंग हैं। लेकिन वहां युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ हुड़दंग मचाने में किया जाता है। लेकिन आप की यूथ विंग सबसे अलग होगी। इससे जुड़ने वाले युवा को शपथ लेनी होगी कि वह न तो दहेज लेगा और दहेज देगा।

शादी साधारण तरीके से करनी होगी। महिला अपराध को रोकने के लिए हर संभव मदद को तैयार रहेगा। नशा नहीं करना होगा। जाति की राजनीति को खत्म करने में योगदान देगा।

आम आदमी पार्टी ने शनिवार शाम आईटीओ के नजदीक स्थित गालिब सभागार में अपनी छात्र यूनिट के गठन का ऐलान किया। संगठन को ‘छात्र युवा संघर्ष समिति’ नाम दिया गया है।

सरिता सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि धीरेंद्र मिश्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सांसद भगवंत मान, कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और गोपाल राय समेत अन्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें