फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल 22 मार्च को मेवात दौरे पर

Fri, 21 Mar 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और अम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल 22 मार्च को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधनसभा इलाके के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वह इंदाना, पुन्हाना, बड़कली चौक और फिरोजपुर झिरका के कई गांव और कस्बों में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए आम अदमी पार्टी पुन्हाना के विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता एडवोकेट अय्यूब खान ने दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम 5 बजे से मेवात दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह  गांव इंदाना में जनसभा को संबोधित करेगें।

इसके बाद पुन्हाना, बड़कली चौक, फिरोजपुर झिरका में उनके जन सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें