फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी की लड़ाई नये सिरे से लड़ेंगे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सागरपुर इलाके में ससुराल में झुलसी नेहा की मौत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, स्थानीय विधायक राखी बिड़लान के साथ पीड़ित परिजनों से मिले।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से इंसाफ दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह उपराज्यपाल नजीब जंग व दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से मुलाकात करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि नेहा के साथ नाइंसाफी हुई है। इसके बावजूद पुलिस मामले में लापरवाही बरतती रही। समय रहते पीड़िता को अगर मदद मिल जाती तो उसके दो मासूम बच्चे अनाथ न होते।
विज्ञापन

विज्ञापन

जनवरी में ससुराल में जली थी मह‌िला

ज‌िस मामले में अरव‌िंद केजरीवाल पीड़‌ित के प‌र‌िजनों से म‌िले थे उसके बारे में आपको बताते चलें कि सागरपुर के इंद्रा विहार में करीब पांच महीने पहले नेहा यादव ससुराल में झुलस गई थी।

आरोप है कि ससुराल वालों ने नेहा को 26 अगस्त 2013 को सागरपुर इलाके में घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ससुराल के दरवाजे पर बच्चों के साथ नौ दिनों तक धरने पर बैठ गई थी।

बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। जिसके बाद इस साल जनवरी के मध्य में महिला के झुलसने की खबर आई थी। पीड़ित महिला ने ससुरालवालों पर जलाने का आरोप लगाया था। इसी जुलाई में महिला की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें