फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की मान सरकार को बधाई: 'पंजाब सरकार ने अमृतपाल मामले में अच्छा काम किया, संयम भरे कदम उठाए'

Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठता था कि आप बिजली, पानी शिक्षा में तो अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम नहीं रख पाएंगे, लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस पूरे मामले पर जिस तरह से काम किया वह सराहनीय है।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के मामले में अदालत से भले ही भगवंत मान सरकार को इंटेलिजेंस फेलियर के लिए फटकार मिल रही हो लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में पंजाब सरकार को बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमृतपाल मामले को पूरे संयम के साथ हैंडल करने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार को बधाई दी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठता था कि आप बिजली, पानी शिक्षा में तो अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम नहीं रख पाएंगे, लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस पूरे मामले पर जिस तरह से काम किया वह सराहनीय है।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, पंजाब में कानून व्यवस्था लागू करने के लिए और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भगवंत मान सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बहुत संयम और मैच्योरिटी के साथ ये पूरा मामला हैंडल किया है। इसके लिए मैं भगवंत मान को और आम आदमी पार्टी की सरकार को बधाई देना चाहता हूं।

हमारी किसी के साथ सेटिंग नहीं है

आप संयोजक बोले, जब हमारी पंजाब में सरकार बनी थी तो कुछ लोग ये कहते थे कि आपको शिक्षा, बिजली-पानी पर तो काम करना आता है लेकिन क्या पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पर काम कर पाएंगे? पंजाब बॉर्डर स्टेट है, बॉर्डर स्टेट पर आप शांति की व्यवस्था कर पाएंगे क्या? पिछले एक साल में पंजाब सरकार ने दिखा दिया कि अगर इरादे नेक हों, नीयत साफ हो तो लॉ एंड ऑर्डर को भी बखूबी कायम किया जा सकता है।
विज्ञापन


हमें पिछली सरकारों से जो व्यवस्था मिली थी, उसमें अपराधियों और गैंगस्टरों के साथ इतनी ज्यादा जुगलबंदी थी। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था। ये वाला गैंगस्टर इस पार्टी का है, इसे ये पार्टी संरक्षण देती है। हमारी किसी के साथ सेटिंग नहीं थी। हमारी पार्टी इमानदार पार्टी है। आने के बाद एक के बाद एक गैंगस्टरों की धर-पकड़ चालू हुई। पिछले एक साल के अंदर हमने कई नशा माफियाओं, गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आप सरकार कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए है तैयार

केजरीवाल ने आगे कहा पिछले कुछ दिनों की कार्रवाई ने दिखा दिया है कि आप सरकार कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। हम देशभक्त लोग हैं। हम भारत माता से प्यार करते हैं और अगर कोई भारत मां के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी जरूरत पड़ने पर कठोर से कठोर कदम उठाने के लिए भी तैयार है। देश के हित में हमें जो करना पड़ेगा हम करेंगे और ये पंजाब सरकार और भगवंत मान ने दिखा दिया है। पंजाब के लोगों ने भी इसमें सरकार का साथ दिया। मैं दुआ करता हूं कि पंजाब और देश में खूब अमन शांति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें