दिल्ली के करावल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमलक विभाग को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सका है कि यह आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ है।