भाजपा देगी राजघाट पर धरना
दूसरी ओर भाजपा ने भी रविवार सुबह 11 बजे राजघाट पर धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा है। यहां भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को जगह-जगह बेरीकेड लगाकर जांच की जाएगी। कहीं पर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।
शराब नीति मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसी संबंध में सीबीआई एक-एक कर सभी लोगों से पूछताछ कर जांच में शामिल होने के लिए बुला रही है। मुख्यमंत्री को भी इसी कड़ी में जांच के लिए बुलाया गया है। इससे पूर्व 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
आप नेताओं को सता रहा डर
आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को डर सता रहा है कि कहीं रविवार को पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री को गिरफ्तार न कर लिया जाए। यदि ऐसा होता है तो पुलिस के लिए कानून व्यस्था को दुरुस्त रखना एक बड़ी चुनौती होगा। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिारियों का कहना है कि उन्होंने हर परिस्थिति से निपटने के इंतजाम किए हुए हैं।