फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों ने भी निभाई जिम्मेदारी, डेंगू को दूर भगाने के लिए की साफ-सफाई

Mon, 12 Oct 2020 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू के मामलों की शुरुआत हो गई है। लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे पिछले साल से भी कम स्तर पर रोकने की मुहिम शुरू कर दी है। हर हफ्ते रविवार को चलाए जाने वाले कार्यक्रम 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट के अंतर्गत आज भी पूरी दिल्ली के लोगों को डेगू से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस क्रम में स्वयं मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों ने भी घर में साफ-सफाई की और जिन जगहों पर पानी इकट्ठा हो सकता था, उनका पानी बदला।
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि डेंगू के खिलाफ दिल्ली के महाअभियान का यह छठा रविवार है और इस बार मेरा परिवार भी इस अभियान में शामिल हुआ है। हमने अपने घर की चेकिंग की और जमा हुए साफ पानी को बदला। मुख्यमंत्री ने दिल्ली वालों से अपील करते हुए कहा कि लोग भी अपने परिवार को इस मुहिम में शामिल करें।

दिल्ली सरकार ने सबसे अपील की है कि लोग अपने घरों में साफ पानी को नियमित तौर पर बदलते रहें। उन्होंने कहा कि घर में एकत्रित स्वच्छ जमा (स्थिर) पानी को बदलें और बर्तन, कूलर, एसी, टायर, फूलदान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते खाली कर देना चाहिए और बदलना चाहिए जिससे डेंगू का लार्वा न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें