फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से मिलने सफदरजंग पहुंचे केजरीवाल, बोले- सरकार देगी 10 लाख

Wed, 17 Jul 2019 08:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्ली सरकार नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को देगी 10 लाख की मदद
- इंसाफ दिलाने के लिए बेहतर कानूनी मदद का भी करेंगे इतंजाम
- सफदरजंग पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़िता व उसके परिजनों से की मुलाकात
विज्ञापन
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफदरजंग अस्पताल में बुधवार को छह वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता व उनके पिता से मुलाकात की। बातचीत में चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का एलान किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल भी मौजूद रहीं। केजरीवाल ने पीड़िता के पिता से मुलाकात की और अस्पताल के चिकित्सकों से बच्ची की सेहत व चल रहे इलाज के बारे पूछताछ की। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है। इलाज में लंबा वक्त लगेगा। आगे सका आपरेशन भी करना पड़ेगा।

विज्ञापन

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल में छह साल की बच्ची को देखकर रूह कांप गई। समझ में नहीं आता कि आज हम कैसे समाज में रहे हैं। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ बेहतर कानूनी मदद भी देगी। दिल्ली सरकार आरोपियों का सख्त सजा दिलाने की कोशिश करेगी।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ इस तरह का घृणित अपराध करने वालों को इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज में सख्त संदेश जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें