आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के पहले बजट को बेहद कमजोर बताते हुए इसे चुहिया जैसा बताया। उनसे जब बजट के बारे में पूछा गया तो उनके पहले शब्द थे 'खोदा पहाड़ और निकली चुहिया।'
रेल बजट पर चुप्पी साधने वाले अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आम बजट 2014 पेश होने के बाद इस पर निराशा जताई।
अरविंद केजरीवाल को इस बजट में ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे महंगाई पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि इस बजट में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।