फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार के फैसले से अंबानी को बड़ा फायदा'

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस कीमतों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल महंगाई के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि गैस की कीमतें बढ़ाने से आम आदमी महंगाई के बोझ से बुरी तरह दब जाएगा।

बुधवार को केजरीवाल ने इस बारे में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर मीडिया से बात की। केजरीवाल का कहना है कि मोदी सरकार को एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन वादे नहीं पूरे हो रहे।
विज्ञापन

'वादे से मुकरी भाजपा'

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचार और महंगाई पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया। जबकि महंगाई को काबू करने की जगह सरकार इसे बढ़ाने वाले फैसले ले रही है। सरकार रेल किराया बढ़ाया और अब चीनी के दाम बढ़ गए हैं। जबकि गैस के दाम बढ़ते ही सारी चीजें महंगी हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री को भेजी गई चिट्ठी में केजरीवाल ने अपील की है कि किराया बढ़ाने की जगह रेलवे का भ्र्रष्टाचार खत्म करना चाहिए। इससे रेलवे के राजस्व में भारी बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद किराया बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, गैस की कीमत कम करने की मांग भी की गई है।

'दाम बढ़ने से अंबानी को होगा फायदा'

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गैस का दाम बढ़ने से मुकेश अंबानी को फायदा होगा। वहीं, आम आदमी महंगाई के बोझ से दब जाएगा।

केजरीवाल की मानें तो भारत सरकार रिलायंस से प्रति यूनिट गैस 4 ड़ॉलर में खरीदती है, जबकि रिलायंस की सारी लागत एक डॉलर से भी कम आती है।

यानी रिलायंस को इससे भारी फायदा हो रहा है। बावजूद इसके, केंद्र सरकार रिलायंस की मांग पर पर प्रति यूनिट गैस का दाम छह से आठ डॉलर के बीच करने को तैयार है। 

'रिलायंस पर दर्ज हो एफआईआर'

केजरीवाल का आरोप है कि सीएजी ऑडिट के दौरान रिलायंस ने पूरा सहयोग नहीं किया। बार-बार मांगने के बावजूद कंपनी ने पूरा बही खाता नहीं दिखाया। वहीं, सीएजी ने जिन खातों की जांच की, उसमें भी गड़बड़ी दिखी।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इसे देखते हुए रिलायंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने दिल्ली हाईकोर्ट में रिलायंस के खिलाफ केस किया है।

इसमें ओएनजीसी ने कहा कि उसकी पाइपलाइन से तीस हजार करोड़ रुपये की गैस रिलायंस ने चुराई है। इसे देखते हुए रिलायंस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल से मिले मनीष सिसोदिया

‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उपराज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा की समस्याओं पर चर्चा हुई।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने बताया कि उनसे गुजारिश की गई है कि इलाके के विकास कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें, जिससे आम लोगों को सहूलियत हो।

मनीष के मुताबिक, उपराज्यपाल ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें