फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का हमला बोले, 'शीला दीक्षित ही सरकार चलाती तो जनता आप को क्यों चुनती?'

Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ गठबंधन की सियासी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित पर सीधा हमला बोला है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के रोहिणी की चुनावी रैली में केजरीवाल ने सवालिया लहजे में कहा कि शीला दीक्षित सरकार थोड़े चला रही थीं। 
विज्ञापन


वह सरकार ही चला रही होती तो दिल्लीवाले आप की सरकार क्यों चुनते। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शीला दीक्षित ने भी 15 साल तक सरकार चलाई, लेकिन उनका कभी केंद्र से टकराव नहीं हुआ। क्यों कि वे सरकार थोड़े चला रही थी?  

वैसी ही सरकार चलानी होती तो हम भी चला लेते। शीला सरकार चला रही थी तो आप को दिल्लीवाले वोट क्यों देते। हम सबको आम आदमी पार्टी क्यों बनानी पड़ती। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि चार साल पहले तक दिल्ली के स्कूलों व अस्पतालों का बुरा हाल था। अब जब इसे ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं तो केंद्र सरकार काम नहीं करने देती। 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आज एक रुपये प्रति यूनिट की बिजली की कीमत बिजली कंपनियों को 1.50 रुपये करने दूं तो 24 घंटे में हमारे पास 500 करोड़ रुपये आ जाएंगे। 

फिर इसमें से थोड़ा सा इस पार्टी को दे दूं, थोड़ा सा उस पार्टी को दे दूं तो सब खुश रहेंगे। सब कहेंगे कि केजरीवाल अच्छी सरकार चला रहा है, लेकिन तब दिल्लीवालों को सस्ती बिजली नहीं मिलेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि बीते 70 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने जितना काम नहीं किया, उससे कहीं ज्यादा बीते चार सालों  में आप सरकार ने कर दिया है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 70 सालों में जनता का काम नहीं हुआ, इसकी जगह कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने अपना घर भरा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें