फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मकान डी-सील करने पर राजनीति: भड़के केजरीवाल, मनोज तिवारी ने बताई ये बड़ी वजह

Mon, 17 Sep 2018 12:25 PM IST
Riya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में सीलिंग का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। सभी राजनीतिक पार्टियां इसके विरोध में उतर आई हैं। कांग्रेस पार्टी तो पहले से ही इसके खिलाफ अभियान छेड़े हुए है तो आम आदमी पार्टी का ट्रेड विंग भी जबरदस्त विरोध कर रहा है। इसी बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक मकान को डी-सील कर दिया है। इसे लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी की ओर से मकान को डी-सील किए जाने को भाजपा उचित कदम बता रही है। पार्टी का कहना है कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा किया। यह भी कहना है कि दुकानों की सीलिंग की गई है यह तो समझ में आता है, लेकिन पूरा घर सील करने पर लोग बेघर हो जाते है। छत छीनने का दर्द सहनीय नहीं होता है। 

गोकलपुरी इलाके में मकान को डी-सील करने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोला, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ये ख़ुद ही सुबह सीलिंग करते हैं और ख़ुद ही शाम को जाकर ताला तोड़ देते हैं। इन्हें क्या लगता है कि लोग बेवक़ूफ़ हैं?  नोटबंदी, GST और अब सीलिंग करके भाजपा ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन




मनोज तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल अब अनाधिकृत को अधिकृत के तौर पर परिवर्तित करने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह घर अनाधिकृत कॉलोनी में था जिसे सील किया गया, लेकिन वहां करीब 1000 घर हैं ऐसे में सिर्फ एक घर को ही क्यों सील किया गया? मैं किसी एक को निशाना बनाने के सिस्टम का विरोध करता हूं।
 

 

Trending Videos
विज्ञापन

न्याययुद्ध अभियान से घबराई भाजपा कर रही ड्रामेबाजी : कांग्रेस

manoj tiwari
कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सीलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे न्याययुद्ध अभियान से भाजपा घबरा गई है। घर का सील तोड़कर भाजपा महज ड्रामेबाजी कर रही है। अगर दिल्ली वालों के लिए कुछ करना ही है तो सीलिंग को बंद किया जाए और सील किए गए प्रॉपर्टी को डी-सील किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सांसद व विधायक सीलिंग को नहीं रोक सकते तो इस्तीफा दें दे। मुकेश शर्मा ने सीलिंग के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को भी घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से  जल्द  सीलिंग की परेशानी से दिल्ली वालों को बचाने की मांग की। 

तोड़ने के बजाए सीलिंग रुकवाए भाजपा : आप
सीलिंग तोड़ने पर आप ट्रेड विंग ने भी तंज कसते हुए  कहा कि ताला तोड़ने के बजाय भाजपा सीलिंग रुकवाए और सील दुकानों को खुलवाए। केंद्र और एमसीडी में भाजपा की सरकार है। भाजपा पर हजारों सील की गई दुकानों के तालों को खोलने की जिम्मेदारी है। तोड़ने की जिम्मेदारी नहीं है। ताला तो कारोबारी भी तोड़ सकता है, लेकिन वे यह काम नहीं करते हैं। क्योंकि सभी को पता है कि ताला तोड़ता ‘कौन’ है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही बोल चुके है कि दिल्ली में अगर सातों सांसद हमारे होते तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होने देते।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें