फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में केजरीवाल और चंद्रबाबू की मुलाकात, महागठबंधन पर हुई चर्चा

Wed, 09 Jan 2019 05:10 AM IST
राजेश सैनी एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chandrababu Naidu met Kejriwal
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केजरीवाल यहां आंध्र भवन में शाम में नायडू से मिले। दोनों नेता भाजपा को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने के लिए विपक्ष की एकजुटता चाहते हैं। सूत्रों ने बताया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से आंध्र भवन में मुलाकात की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंन सहित कई अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।' 

केजरीवाल पिछले साल अक्टूबर में भी नायडू से भी मिले थे और भाजपा सरकार को ‘देश और संविधान के लिए खतरा’ बताया था तथा विपक्षी पार्टियों के बीच एकता की अपील की थी। इसके बाद, पिछले साल दिसंबर में विपक्षी पार्टियों की एक बैठक नायडू ने बुलाई थी और इसमें केजरीवाल भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें