फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अनिर्बन की रिहाई के लिए अरुंधति रॉय ने भी किया संसद तक मार्च

Tue, 15 Mar 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईसा के मार्च में अरुंधति रॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रों ने आज देशद्रोही नारे लगाने के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य की रिहाई के लिए संसद तक मार्च किया। उनके इस मार्च में मशहूर और अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली लेखक अरुंधति रॉय भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


अरुं‌धति रॉय ने हमेशा कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में लगे विशेष सेना कानून अफसपा को हटाने की वकालत की है। अपने बयानों को लेकर विवादों में रही अरुंधति तो कई बार ये बोल चुकी हैं कि भारत को वो सब भुगतना पड़ेगा जो कश्मीर ने भुगता है।

जेएनयू में 9 फरवरी को देशद्रोही नारेबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत आज कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही खालिद ने निचली अदालत में अपनी जमानत ‌याचिका दायर की है।
विज्ञापन

'अदालत को अपना काम पता है उसे आप जैसे समाजसेवियों की जरूरत नहीं'

जेएनयू छात्रों का संसद तक मार्च - फोटो : ani
जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की गई जिसे कोर्ट ने सुनने से इंकार कर दिया। जज प्रतिभा रानी ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप कह रहे हैं कि आप भारतीय नागरिक हैं तो बताइए आप कितने मामलों में दखलंदाजी करते हैं।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से ये भी पूछा कि आप कौन हैं जो इस मामले की आईबी जांच चाहते हैं। हमारे अदालत और कानून अपना खयाल रख सकते हैं उसे आप जैसे समाजसेवियों की जरूरत नहीं है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।

बता दें कि याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि कन्हैया के केस में जांच आईबी करे और जेएनयू में देशविरोधी गतिविधियों को रोका जाए। याचिका में कहा गया था कि कन्हैया जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है।

उसका 9 मार्च को दिया सेना के खिलाफ बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उसने जो बयान असम, नागालैंड के बारे में बयान दिया था वो देश की नीतियों के खिलाफ है याचिका में ऐसा भी कहा गया था।
विज्ञापन

निष्कासन की सिफारिश की जानकारी से कन्हैया का इंकार

कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच कमेटी की तरफ से कारण बताओ नोटिस मिलने की पुष्टि की है। इसके साथ ही कन्हैया ने निष्कासन की सिफारिश की जानकारी से इनकार किया है।

कन्हैया बोले कि उन्हें कमेटी की तरफ से नोटिस मिला है जिसका जवाब वो बुधवार शाम तक देंगे। कन्हैया ने बताया कि जवाब देने के लिए बुधवार शाम तक का ही समय दिया गया है।

जब कन्हैया से पूछा गया कि क्या विश्वविद्यालय द्वारा गठित कमेटी ने उनके निष्कासन की सिफारिश की है तो उन्होंने कोई जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें ‌इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को जेएनयू की एक उच्चस्तरीय समिति ने 9 फरवरी को हुए राष्ट्रविरोधी नारेबाजी वाले कार्यक्रम में कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्य और दो अन्य छात्रों को दोषी करार दिया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इन सभी छात्रों को ‌जेएनयू से निष्कासित करने की सिफारिश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें