आम आदमी पार्टी द्वारा डीडीसीए घोटाले में अरुण जेटली का नाम घसीटे जाने के बाद अब वित्त मंत्री जेटली ने भी कठोर रुख अपना लिया है।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने रविवार को केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस दर्ज करने की बात कही थी। इसी बात को सच करते हुए उन्होंने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल समेत 'आप' के 6 नेताओं पर दस करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं पर जेटली ने मुकदमा दायर किया है उनका नाम- संजय सिंह, कुमार विश्वास, दीपक वाजपेयी, राघव चड्ढा और आशुतोष है।