फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद बोले कुमार विश्वास, भारत मां के माथे की पीर हरने के लिए सरकार का आभार!

Mon, 05 Aug 2019 02:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत सरकार ने राज्यसभा में बड़ी घोषणा करते हुए कश्मीर को लेकर एतिहासिक फैसला लिया है। गृहमंत्री ने सोमवार को राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। जिसके तहत अनुच्छेद 370 में बदलाव हो गया है इसके साथ ही अनुच्छेद 35A को भी हटा दिया गया है। इस एलान में ये भी बताया गया कि अब जम्मू-कश्मीर दो भागों में बांटा गया। जम्मू-कश्मीर अब केंद्रीय शासित राज्य होगा, जहां विधानसभा होगी। वहीं लद्दाख भी केंद्र शासित राज्य होगा जहां विधानसभा नहीं होगी। मोदी सरकार के इस बड़े फैसले के बाद चारों ओर से इसे लेकर प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इस फैसले का स्वागत कर रहा है तो कोई सरकार की आलोचना कर रहा है। इस मौके पर आप के बागी विधायक कुमार विश्वास ने ट्वीट कर मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए ये ट्वीट किया है। आगे पढ़िए कुमार विश्वास समेत अन्य नेता क्या कह रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
कुमार विश्वास ने लिखा, 'भारतमाता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार ! हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लम्बित इस शल्यक्रिया के दौरान देश के साथ रहें ! ये ऐतिहासिक क्षण हैं। “दर्द कहाँ तक पाला जाए, युद्ध कहाँ तक टाला जाए, तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहाँ तक भाला जाए”।'

 
विज्ञापन

3 of 6
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI
हाल ही में विधानसभा से अयोग्य घोषित किए गए आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने लिखा है, 'धारा 370 ख़तम 35 A ख़तम आतंक, दहशत, ब्लैकमेलिंग का धंधा ख़तम ये कांग्रेस और विपक्ष की चीत्कार की आवाजें जो संसद से आ रही हैं ये पूरा भारत सुन रहा हैं चिल्लाओं और चिल्लाओं तुम्हारी इन्हीं चीखों को सुनने का इंतजार था 1990 से जब कश्मीरी पंडितों को मार जा रहा हैं।'

4 of 6
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, 'आंखों में आंसू और भावनाओं का ज्वार - विश्वास नहीं हो पा रहा कि ये सब सच हैं कितने सैनिकों ने बलिदान दिया, कितने निर्दोष मारे गए 370 एक घाव था भारत माँ की पीठ पर "भारत माता" गर्व से मुस्कुरा रही हैं मोदी और अमित शाह - आधुनिक भारत के "कृष्ण और बलराम की जोड़ी" #ThanksModiShah।'
विज्ञापन

5 of 6
Yogendra yadav
योगेंद्र यादव ने हालांकि इस फैसले के बाद तो कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने कुछ घंटे पहले एक ट्वीट कर यह बताया था कि उनकी पार्टी स्वराज इंडिया धारा 370 हटान के खिलाफ है। उन्होंने लिखा- "कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीरियों का दर्द मेरा अपना दर्द है।" स्वराज अभियान (और स्वराज इंडिया) ने अपनी स्थापना के समय से कश्मीर के सवाल पर यह प्रस्ताव स्वीकार किया था। आज हर भारतीय को यह पढ़ने की जरूरत है। एक अनुरोध: पढ़े बिना राय ना बनाएं, सही लगे तो जरूर शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामचंद्र गुहा
वहीं प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस फैसले के बाद कहा है कि, यह लोकतंत्र नहीं, यह अधिनायकवाद है, यह संसद के अंदर या बाहर उचित बहस न करने वाले असुरक्षित शासकों की करतूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें