फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: मोदी सरकार के समर्थन पर जब केजरीवाल पर उठे सवाल तो आप ने ऐसे दी सफाई

Mon, 05 Aug 2019 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सरकार के बड़े फैसले पर विपक्षी पार्टियों के नेता बयान दे रहे हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे। शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 का संकल्प पेश किया है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की। इस मसले पर मोदी सरकार के धुर विरोधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मोदी सरकार का समर्थन किया।

विज्ञापन


हालांकि इसके बाद ही उनके फैसले पर सवाल उठाए जाने लगे कि वो केजरीवाल जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं और दिल्ली के केंद्र शासित राज्य होने का विरोध करते हैं आखिर वह इस फैसले का कैसे समर्थन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं कई नेता व अन्य तबके के लोग भी सवाल उठा रहे हैं।

इसी के बाद आम आदमी पार्टी सामने आई है और अपने मुख्यमंत्री व पार्टी के स्टैंड के लिए सफाई दी है। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज सामने आए और उन्होंने कहा कि हम सरकार के उन फैसलों के साथ हैं जो देशहित में हैं और फैसलों का विरोध करते हैं जो देशहित में नहीं हैं। यह सही नहीं होगा कि दिल्ली की तुलना जम्मू-कश्मीर से की जाए। कश्मीर की स्थिति दिल्ली से पूरी तरह अलग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें