फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : मेहमान परिंदों को भा रहा ओखला पक्षी विहार

Tue, 09 Jan 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
okhla bird sanctuary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बॉम्बे नेचुरल सोसाइटी द्वारा मंगलवार को कराई गई गणना में 57 प्रजातियों के पक्षी देखे गए, जिनकी संख्या 15 हजार 386 रही।

विज्ञापन


विगत वर्ष यह संख्या महज 8 हजार थी। वहीं, इस बार कई साल बाद ग्रेटर स्कैप भी पक्षी विहार पहुंचा, जिसे देखनेे के लिए पक्षी प्रेमी उत्सुक हैं। प्रवासी पक्षियों की बढ़ रही संख्या पक्षी प्रेमियों को रिझा रही है।

ओखला पक्षी विहार में पिछले माह की गणना में पक्षियों की संख्या 6500 थी, जो एक माह में बढ़कर 15 हजार के पार पहुंच चुकी है। हालांकि जनवरी के अंत में प्रवासी पक्षी वापस अपने क्षेत्र लौट जाएंगे।
विज्ञापन


यहां आने वाले अधिकांश पक्षी साइबेरियन क्षेत्र व हिमालयन क्षेत्र से यहां प्रवास करने आए हैं, जिनको देखने के लिए सुबह व शाम को यहां लोगों की काफी भीड़ आ रही है। सोमवार को बॉम्बे नेचुरल सोसाइटी की करीब 10 लोगों की टीम यहां पहुंची।

डॉक्टर सिया कामद की अगुवाई में मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक गणना की गई, जिसमें 57 प्रजातियों के पक्षी देखे गए। इसमें सर्वाधिक संख्या कॉमन कूट की रही। इसके अलावा नार्दन शोबलर, ब्राउन हेडेड गल, बॉर्न स्वैलो, बार हेडेड गूज, ग्रेट क्रॉमनेंट व यूरेशियन विजन के अलावा अन्य कई प्रजातियों के पक्षी देखे गए।

सालों बाद दिखा ग्रेटर स्कैप
रेंजर ऑफिसर ईश्वरचंद ने बताया कि ओखला पक्षी विहार में सालों बाद ग्रेटर स्कैप पक्षी दिखाई दिया। यह पक्षी आमतौर पर जापान, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप में प्रवास करते हैं।

हालांकि इनकी संख्या काफी कम है। इसको लेकर पक्षी प्रेमियों में खुशी है। बताया जा रहा है कि इसका झुंड भी आसपास के वैटलैंड में होगा। जल्द ही यहां और भी प्रजाति के प्रवासी पक्षी प्रवास कर सकते हैं। इसको लेकर पक्षी विहार प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पर्यावरण मंत्रालय की भी है नजर
दरअसल, ओखला पक्षी विहार पर्यावरण मंत्रालय के तहत आता है। अभी तक नोएडा प्राधिकरण ही ओखला पक्षी विहार प्रबंधन को देखरेख करने के लिए पैसों का इंतजाम करता रहा है।

लेकिन पिछले कुछ सालों से खर्च नहीं मिलने के कारण अव्यवस्थाएं हावी रहीं। इससे साल दर साल यहां प्रवासी पक्षियों की संख्या कम होती गई। लेकिन पिछले साल स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के प्रयास से सुधार की कवायद शुरू हो गई है। 

पीएम और सीएम की भी थी नजर 
25 दिसंबर 2017 को क्रिसमस के मौके पर बॉटेनिकल गार्डन से लेकर कालकाजी तक  मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं।

पीएम और सीएम ने बॉटेनिकल गार्डन से लेकर न्यू ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन तक सफर भी किया था। एमिटी में आयोजित सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने मंच से ओखला पक्षी विहार और बॉटेनिकल गार्डन की खूबियों का भी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि दोनों प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार की मेहरबानी शीघ्र होगी और पर्यटकों के लिए सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें