फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ठंड से हुई मौतों के लिए केजरीवाल ने LG के अफसर को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 09 Jan 2018 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal and baijal
विज्ञापन
पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली में भी इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंड से होने वाली मौतों पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 दिनों में दिल्ली में करीब 44 बेघरों की मौत ठंड ने ले ली। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी और ‌विपक्षी पार्टी बीजेपी में जुबानी के साथ-साथ ट्विटर पर जंग जारी है।

एक ओर जहां दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया। वहीं सोमवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर सीधे तौर पर तो नहीं लेक‌िन परोक्ष रूप से एलजी को इसके लिए कसूरवार बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठंड से दिल्ली में 44 मौतें हुई हैं। मैं सीईओ और डीयूएसआईबी को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा हूं। पिछले साल लापरवाही से मौतें हुईं। इस साल एलजी ने एक बेकार के अफसर की नियुक्ति कर दी है। एलजी ने ये अधिकारी नियुक्त करने से पहले हमसे सलाह भी नहीं ली। हम इस तरह कैसे सरकार चलाएंगे?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें