स्याना क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी पर हुए बलबे के आरोपी जीतू फौजी की पत्नी प्रियंका ने कहा कि जब मेरे पति घटना के दौरान मौजूद नहीं थे तो वह इंस्पेक्टर को गोली कहां से मारेंगे। गोकशी को लेकर हुए बलवे के दौरान वह मेरे साथ बाजार में थे।
उन्होंने कहा कि बेवजह मेरे पति को आरोपी बनाया गया है। बलवे के बाद रात में पुलिस ने घर पर जमकर कहर मचाया। उनके साथ मारपीट की। हाथ पर डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घर में रखे सारे सामान तोड़ डाले। शरीर पर पहने गहने भी खींच कर पुलिस अपने साथ ले गई।
फौजी की पत्नी प्रियंका ने कहा कि 3 दिसंबर को उनकी छुट्टी खत्म हो रही थी। घटना के वक्त वह मेरे साथ स्याना बाजार में थे। ऐसे में गोली मारते हुए उनका वीडियो कहां से आ गया। जीतू की पत्नी ने कहा कि सेना के अधिकारी उन्हें लेकर रविवार को आ रहे हैं। कानून उन्हें जो भी सजा देगा उसे स्वीकार किया जाएगा।