महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित एशिया के सबसे बड़े आयुध डिपो में आग ने गुडग़ांव स्थित एयरफोर्स के आयुध डिपो की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। डिपो के 900 मीटर दायरे में अवैध बस्ती की आबादी चिंता के कारण के साथ हादसे का सबब भी बन सकती है।
डिपो में यदि विस्फोट हुआ एक झटके में लाखों जाने जाने की संभावना है। वहीं, इस क्षेत्र में बने अवैध बैंक्वेट हॉल में होने वाली आतिशबाजी आग का कारण भी बन सकता है।
सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने सभी आयुध डिपो की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी आयुध डिपो को सेफ्टी ऑडिट की भी तैयारी की जा रही है।
बता दें कि गुडग़ांव आयुध डिपो में यहां भी बड़ी मात्रा में बम, ग्रेनेड, गोला-बारूद और हथियार रखे हुए है। जो समय-समय पर देश के दूसरे हिस्सों में भेजा जाता है। एक अधिकारी के मुताबिक करगिल युद्ध के दौरान वायु सेना ने इसी आयुद्ध डिपो से गोला बारुद लेकर पूरी लड़ाई लड़ी थी।
जानकारों के मुताबिक गोपनीयता के लिहाज से सेना ने यह तो साफ नहीं किया है कि इस डिपो में कितना गोला बारुद है, लेकिन इतना जरूर है कि यह देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है और यदि देश की सेना केवल इस डिपो के भंडार से 21 दिन तक जंग लड़ सकती हैं।
इसमें लगने वाली छोटी सी चिंगारी भी भयनाक तबाही मचाएगी। जिससे 900 मीटर में बसे अवैध आबादी में लाखों जान संकट में पड़ सकते हैं। करीब 2325 एकड़ की बसी दो लाख आबादी पूरी तरह से नेस्तनांबूद हो सकती है।