फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मिनट में लूटी बैंक: एक ही मोटरसाइकिल पर आए तीन हथियारबंद बदमाश, नंबर प्लेट थी गायब... मुंह भी था ढका

Mon, 09 Oct 2023 10:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

वारदात के समय बैंक में मैनेजर महेश मीणा, कैशियर अंशु सिंह, एक बैंक सखी और एक स्वीपर के अलावा करीब चार से पांच ग्राहक मौजूद थे। बैंक में घुसते ही दो बदमाशों ने हथियार से आतंकित करते हुए ग्राहकों को चुप रहने का इशारा किया।
विज्ञापन
लूट के बाद काउंटर पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में तीन हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे नीमखेड़ा गांव में फ्लाईओवर के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की विशेष कृषि ऋण शाखा में धावा बोल दिया। करीब चार मिनट में बैंक से करीब 6 लाख रुपये नकद समेटकर बाइक से भाग गए। तीनों बदमाश एक ही बाइक पर आए थे। पहचान छिपाने के लिए मुंह में कपड़ा बांध रखा था। बाइक से नंबर प्लेट भी हटा रखी थी।

विज्ञापन

वारदात के समय बैंक में मैनेजर महेश मीणा, कैशियर अंशु सिंह, एक बैंक सखी और एक स्वीपर के अलावा करीब चार से पांच ग्राहक मौजूद थे। बैंक में घुसते ही दो बदमाशों ने हथियार से आतंकित करते हुए ग्राहकों को चुप रहने का इशारा किया। एक बदमाश ने बैंक के कैशियर के पहुंचा। उसे हथियार दिखाकर कैशियर रूम में रखे करीब छह लाख रुपये एक थैले में समेट लिए। इसके बाद तीनों बदमाश बैंक से बाहर निकले और रेलवे अंडर पास की ओर बाइक लेकर फरार हो गए।

जब तक बैंक कर्मचारी व ग्राहक बाहर आए बदमाशा ओझल हो चुके थे। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। बाइक का रंग नीला था। अपाचे जैसी दिख रही थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

पिस्टल दिखाकर ग्राहकों को बाहर निकाला और चंद मिनट में हो गए फरार
गांव नीमखेड़ा निवासी बबीता ने चार मिनट की वारदात को कांपते हुए बयां किया। बताया कि वह रुपये निकालने के लिए आई थी। पर्ची भरकर जैसे ही कैशियर को दी तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर हथियार लगा और साइड में जाने को कहा। बदमाशों ने ग्राहकों को बाहर निकाल दिया। वह इतने घबराए थे कि शोर नहीं मचा सके। ऐसे लग रहा था जैसे मौत सामने ही खड़ी है। गांव नीमखेड़ा निवासी अब्दुल बशर ने बताया कि वह दो बेटियों की शादी कर रहे हैं।

गिफ्ट में बुलेट देने के लिए एजेंसी को करीब 4.30 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के लिए बैंक आए थे। अंदर घुसते ही दो बदमाशों ने लोगों को हथियारों के बल पर बाहर निकालना शुरू कर दिया। हम लोग जैसे ही बाहर पहुंचे, उसी समय बदमाश भी तेजी से बाहर निकले और बाइक से फरार हो गए।ग्राहक सुनील कुमार ने बताया कि जब तक हम लोग शोर मचाते तब तक बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले थे। बदमाशों के पास हथियार थे, इसलिए सब डरे हुए थे। किसी ने पीछा नहीं किया। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही अपने हथियार लोड किए थे।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 6 लाख रुपये की लूट हुई है। सीसीटीवी में बदमाश कैद हैं। काफी अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। -श्लोक कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें