फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाकर की डकैती, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खारिया कॉलोनी में हुई वारदात, परिवार के अन्य सदस्य अपने गांव गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शहर के खारिया कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सन्नी निवासी वार्ड नंबर 10, खारिया कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को उसके परिवार के अन्य सदस्य मनोना धाम, बरेली (उत्तर प्रदेश) गए हुए थे। घर पर वह और उसकी पत्नी हेमलता ही मौजूद थे।

पीड़ित के अनुसार 22 और 23 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब दो बजे 8-10 अज्ञात बदमाश लाठी-डंडों व हथियारों के साथ जबरन घर में घुस आए। बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 8 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स और चांदी की पाजेब लूट ली। जाते समय आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित किसी तरह कमरे से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें