फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अंतिम व्यक्ति तक पहुंची केन्द्र की योजना, मेघवाल बोले- सरकार ने योजना के स्केल से साथ स्पीड भी बढ़ाई

Tue, 13 Jun 2023 02:47 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मेघवाल ने कहा कि 11.50 करोड़ इज्जत घर बनाकर महिलाओं को इज्जत देने का काम किया, प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकान, महिलाओं के खाते में 5 हजार रुपये और 12 करोड़ नल से जल कनेक्शन सहित कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। 
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवा, गरीब कल्याण और सुशासन पर आधारित मोदी सरकार ने हर योजना के लिए स्केल के साथ स्पीड भी बढ़ाई। इसलिए उनकी योजना पूरे देश में एक साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच पाया। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहीं। केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल और दक्षिणी दिल्ली में हुए कार्यों का ब्योरा रखने के दौरान मेघवाल ने कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्य और मोदी सरकार द्वारा किए कार्यों में फर्क को भी समझाया।

विज्ञापन

मेघवाल ने कहा कि 11.50 करोड़ इज्जत घर बनाकर महिलाओं को इज्जत देने का काम किया, प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकान, महिलाओं के खाते में 5 हजार रुपये और 12 करोड़ नल से जल कनेक्शन सहित कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। 

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के सभी सांसद अपने कार्यों का लेखा-जोखा रखने के साथ प्रधानमंत्री के गौरव सम्मान और विकास के 9 साल की उपलब्धियों को भी दिल्लीवासियों तक पहुंचाने का काम कर रहे है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले एक साल में दिल्ली के विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार उपलब्ध करा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें