फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की रुकेगी मनमानी, AAP सरकार कर रही ऐसा एक्ट लाने की प्लानिंग

Thu, 14 Dec 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप - फोटो : SELF
विज्ञापन
निजी अस्पतालों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए दिल्ली सरकार ने नौ सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया है। कमेटी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम्स से जुड़ी शिकायतों की जांच करेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कमेटी महीने के आखिर तक सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। सत्येंद्र जैन ने बताया कि निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं।

इसमें इलाज व दवाइयों की ज्यादा कीमत वसूलने, तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया कराने से मनाही, अस्पताल के भीतर ही दवा लेने के लिए मरीजों को मजबूर करने समेत लापरवाही व मनमानी से जुड़ी शिकायतें हैं।
विज्ञापन


500 की दवा 3000 रुपये से ज्यादा में बेची जा रही हैं। इतना लाभ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं, सेंट्रल गवर्नमेंट ने एसेंशियल मेडिसिन की लिस्ट बनाई हुई है, लेकिन उन दवाओं को नहीं लिखा जाता।
विज्ञापन

दिल्ली हेल्थ एक्ट जल्द

निजी अस्पताल - फोटो : सुदर्शन झा
उन्होंने कहा कि यह किसी एक अस्पताल या समय विशेष में मिली शिकायतें नहीं हैं, बल्कि नियमित तौर पर अलग-अलग अस्पतालों की शिकायतें हैं।
सत्येंद्र जैन के मुताबिक, सरकार ने नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

​इसका चेयरमैन डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज होगा। वहीं, आईएमए व डीएमए से जुड़े चिकित्सक इसके सदस्य हैं। सरकार ने कमेटी से 31 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कमेटी अस्पतालों के व्यवहार पर भी रिपोर्ट तैयार करेगी।

सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि सरकार दवाओं का रेट फिक्स करने नहीं जा रही है, लेकिन प्रॉफिट मार्जिन पर लगाम लगाने की सरकार की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली हेल्थ एक्ट लेकर आ रही है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें