फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की राह पर चली बेटी हर्षिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल का ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2014 में सेलेक्शन हो गया है।
विज्ञापन


हर्षिता की आल इंडिया रैंक 3322वीं है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली परिक्षेत्र से जेईई एडवांस का पेपर दिया था।

हर्षिता के जेईई एडवांस में सेलेक्शन की पुष्टि आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. नीरज मिश्रा ने की है।

केजरीवाल भी हैं आईआईटीएन

दरअसल, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है। वह भी आईआईटियन हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की है।

इसके बाद उन्होंने सिविल परीक्षा पास कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) में ज्वाइन किया था।

लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ समाज सेवा का रुख किया। फिर अन्ना आंदोलन से जुड़ और उसके बाद राजनीति में उतर गए।
विज्ञापन

पापा की तरह ही सजग हैं हर्षिता

अर‌विंद केजरीवाल की बेटी अपनी पिता की तरह की तेज-तर्राव और सजग है। उसने इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर यह जता दिया था कि वह पढ़ाई के प्रति‌ कितनी जिम्मेदार है।

अब जेईई एडवांस में सेलेक्‍शन हो जाने पर अरविंद केजरीवाल के घर में खुशी का महौल है।

हालांकि इन दिनों अरविंद केजरीवाल को घर बदलने को लेकर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें