थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोकशी की सूचना से पुलिस में हड़कंप में मच गया। आनन-फानन में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने गोकशी की घटना से इंकार करते हुए नीलगाय के अवशेष मिलने की बात कही है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बीते चार दिन पूर्व गांव डांबर के निकट आम के बाग में चार कटे गोवंश मिले थे। शनिवार की रात एक बार फिर अरनिया पुलिस को गांव पला के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। जिससे पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। गोकशी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि गोकशी की सूचना मिली थी। लेकिन मौके से नीलगाय के अवशेष मिले हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।