फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली नगर निगम में 187 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- नागरिक सेवाएं होंगी बेहतर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शनिवार को 187 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ये पत्र सौंपे। इन नियुक्तियों में 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से दिल्ली के लोगों को बेहतर और समय पर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सरकार एमसीडी को मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे, नई तकनीक, पर्याप्त कर्मचारियों और आर्थिक मदद पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी के लिए एक मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल भी शुरू किया। यह पोर्टल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी को व्यवस्थित तरीके से दर्ज करेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि एमसीडी में 268 और नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, 168 पदों पर भर्ती के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को मांग पत्र भेजा गया है। मानवीय आधार पर 92 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। एमटीएस कर्मचारियों के समान वेतन को लेकर अगले सप्ताह एक कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि निगम अपने अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और नई तकनीक उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि अस्पतालों और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें