फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर तक मतदाता बनने का मौका

Fri, 07 Nov 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 10 नवंबर तक आवेदन करने का मौका है। वर्तमान में दिल्ली में करीब 1.29 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, समरी रिविजन का काम 15 अक्तूबर से चल रहा है। 10 नवंबर तक लोगों से नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

आवेदनों पर 20 नवंबर तक वेरिफिकेशन करने के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। फाइनल मतदाता सूची जनवरी में जारी होगी।

उन्हीं मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे जिन्होंने 1 जनवरी, 15 तक 18 साल की उम्र पूरी की होगी। 2 जनवरी को उम्र पूरी करने वालों के नाम अगले साल ही सूची में शामिल होंगे।
विज्ञापन


नए आवेदकों के अलावा वे मतदाता भी आवेदन कर सकते है, जिन्होंने अपना पता बदला हो, चाहे उसी विधानसभा या जिला बदला हो। मतदाता सूची में कोई गलत जानकारी होने या किसी का नाम कटवाने के लिए भी सही समय है। दिल्ली में कुल 70 मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण केंद्र पर आवेदन जमा कराएं जा सकते हैं।

बढ़ सकता है समय
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, आवेदन करने का समय बढ़ाने की मांग की जाएगी। उपचुनाव की घोषणा होने से कुछ इलाकों में काम प्रभावित रहा है। चुनाव आयोग को समय बढ़ाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें