फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं तो पढ़ लें ये जरुरी जानकारी, मिलेगी कामयाबी

Tue, 22 Jan 2019 09:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
सिविल सर्विस की परीक्षा पास करना एक सपना होता है। हर साल बहुत से अभ्यार्थी कड़ी मेहनत से इस सपने को साकार करते हैं। इस बार सिविल सर्विस की परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यार्थी 19 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में अभी से तैयारी कर लें। सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई शुरू करें। अगर आप जीवन में आईएएस-आईपीएस  ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो आपको चुनौतियों को स्वीकार करें और लक्ष्य निर्धारित करना होगा। 
 
विज्ञापन

तथ्यों के साथ आंकड़ों का भी अध्ययन

2 of 5
चाणक्य आईएएस अकेडमी के डायरेक्टर ए के मिश्रा ने बताया कि यूपीएससी के परीक्षा पाठ्यक्रम में परिवर्तन को समझते हुए यह पता चलता है कि परीक्षा में मूल्यांकन विभिन्न मानकों पर किया जाता है। जैसे विश्लेषणात्मक क्षमता, अवधारणाओं की स्पष्टता और प्रश्नों को हल करने की गति, क्योंकि 120 मिनटों में 200 सवालों का जवाब देना होगा, जो प्रति मिनट एक प्रश्न से भी कम है। ऐसे में आप एजूकेशन से संबंधित हिंदी और अंग्रेजी के न्यूजपेपर पढ़ने जरूरी हैं। इसके साथ ही एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाई करें। आईएएस की प्राथमिक परीक्षा को पार करना महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। केवल अभ्यास ही आपको प्रश्न पत्र पैटर्न से परिचित करने में मदद कर सकता हैं।
विज्ञापन

बराबर रहना होगा अपडेट

3 of 5
यूपीएससी प्रश्नपत्र मौजूदा मामलों के आधार पर होता है। क्योंकि बहुत सारे सवाल उन पर आधारित होंगे और पाठ्यक्रमों को वर्तमान मामलों से भी जोड़ कर अध्ययन करने की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए यदि कोई विशिष्ट विषय सुर्खियों में रहा है, तो सुनिश्चित करें कि आप उससे संबंधित जानकारी एकत्र करें और इन्हें ठीक से समझें। छोटे छोटे नोट बनाएं और हमेशा अपडेट करें।

ऑप्शनल सब्जेक्ट समझदारी से चुनें

4 of 5
तमाम स्टूडेंट यूपीएसी की तैयारी कर रह हैं। स्टूडेंट्स को पिछले साल के सवालों और यूपीएससी के सिलेबस के हिसाब से ही ऑप्शनल सब्जेक्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ऑप्शनल सब्जेक्ट के चुनाव के दौरान अपनी रुचि का भी ध्यान रखें। इससे उनको आगे फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ लेखन का अभ्यास भी है जरूरी

5 of 5
पढ़ने के साथ-साथ लिखने का अभ्यास भी बहुत जरूरी होता है। प्री एग्जाम के निकलने के बाद मेंस की परीक्षा देनी होती है। इसलिए कोशिश करें कि किसी भी टॉपिक को 200 शब्दों में लिखें। इससे लेखन शैली में सुधार आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें