फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथमेटिक्स ओलंपियाड के लिए 30 तक करें आवेदन

Wed, 30 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ग्रुप मैथमेटिक्स ओलंपियाड के लिए आवेदन मांगा है। 30 अक्तूबर तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 06 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


स्कूल अपने यहां से पांच प्रतिभावान छात्रों को क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए भेज सकते हैं। इसमें नौवीं से लेकर 11वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

यह ओलंपियाड छात्रों में गणित के प्रति रुचि जगाने और इस क्षेत्र में करियर बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है। अगर स्कूल को लगता है कि 08वीं कक्षा का कोई छात्र गणित में अव्वल है तो उसका नाम भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


सभी वर्गो के छात्रों के लिए तीन घंटे का सामान्य प्रश्न पत्र होगा। जिसमें अलजेबरा, ज्योमेट्री, नंबर थ्योरी आदि से संबंधित सवाल होंगे। पेपर में 6-7 नॉन रूटीन नेचर के सवाल भी होंगे।

आवेदन करने के लिए छात्रों को एंट्री फीस 100 रुपये होगी। टेस्ट के लिए स्कूल को स्टेट कॉर्डिनेटर के पास आवेदन करना होगा। सीडी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन यशपाल यादव बताते है कि जो छात्र इस ओलंपियाड की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें