फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू में एमफिल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) ने एमफिल (क्लिनिकल साइकोलॉजी) प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह प्रोग्राम अटल बिहारी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में संचालित होगा, जिसमें 13 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम 2,500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र पर जमा करना होगा। प्रवेश यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के आधार पर होगा, जो संभावित रूप से 2 नवंबर को होगी। अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर आवेदक जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें