फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेघर टीबी मरीजों को हर माह 1000 रुपये पोषण सहायता देने के लिए हाईकोर्ट से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- याचिका में दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की गई, पोषण सहायता राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित हो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बेघर टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में बेघर टीबी रोगियों को प्रति माह 1000 रुपये की पोषण सहायता राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित करने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। यह याचिका गैर-सरकारी संगठन सोशल ज्यूरिस्ट की ओर से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के माध्यम से दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत बेघर टीबी मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) नहीं मिल रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार, योजना के बावजूद बेघर मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता नहीं मिल रही है। एनजीओ ने अदालत को बताया कि जुलाई 2025 से सितंबर 2025 के बीच 35 बेघर टीबी मरीजों ने जिला टीबी अधिकारी को अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें