फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में नहीं मिली अमिताभ के नाम कोई प्रॉपर्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी शासन और सपा सुप्रीमो के खिलाफ खुलकर सामने आए आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की संपत्ति की तलाश गाजियाबाद में भी शुरू कर दी गई है। हालांकि यहां भी उनके नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली।
विज्ञापन


यूपी के विजिलेंस डिपार्टमेंट से आए पत्र के बाद गाजियाबाद में रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है कि अमिताभ, पत्नी और बच्चों के साथ ही उनकी संस्था के नाम से यहां कोई संपत्ति तो नहीं खरीदी गई।

एआईजी स्टांप एवं निबंधन जीपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गाजियाबाद के सभी पांचों सब-रजिस्ट्रारों से इस बाबत आख्या मांग ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार तक साफ हो जाएगा पूरा मामला

एआईजी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक खंगाले गए इंडेक्स में अभी तक अमिताभ ठाकुर की किसी संपत्ति की जानकारी नहीं मिली है।

उनका कहना था कि सोमवार तक इस मामले में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। पत्र के आधार पर स्टांप विभाग अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देगा।

बता दें कि सपा के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाने के बाद से ही सीनियर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेसवार्ता करके बताया था कि सपा सुप्रीमो ने उन्हें फोन पर धमकी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें