जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां और नजीब
- फोटो : अमर उजाला
5 महीने से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से गायब छात्र नजीब अहमद का पता लगाने में नाकाम रही दिल्ली पुलिस ने आज इस मामले में मीडिया में चल रही एक खबर का खंडन किया है।
दिल्ली पुलिस के प्रमुख प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया है कि पुलिस जांच में नजीब के ISIS से किसी तरह के संबंध की बात सामने नहीं आई है।
बता दें कि आज अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में यह खबर छपी है कि दिल्ली पुलिस को नजीब के लैपटॉप की हिस्ट्री खंगालने पर पता चला है कि उसने गायब होने से पहले कुछ महीनों तक गूगल और यूट्यूब पर आईएसआईएस के बारे में सर्च किया था।
Any association with ISIS has not come up in Delhi Police's investigation: Dependra Pathak, Chief Spox Delhi Police on Najeeb Ahmed Case pic.twitter.com/H63Wk4NAaw
— ANI (@ANI_news) March 21, 2017