फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के बाद अलर्ट हुई पुलिस, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2020 12:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा की गई आत्महत्या के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने गांव लच्छमपुर के प्रधान पुत्र अबरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही इन दिनों फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

मालूम हो कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीड़िता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें पीड़िता ने उसके साथ हुई घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया था। उसने लिखा था कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। 

इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रकरण के विवेचना अधिकारी दरोगा विजय राठी और इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। तीन अक्तूबर को बैंक जाते समय गांव निवासी युवक कमरुद्दीन ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश की थी। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। केस दर्ज होने पर आरोपी ने माफी मांग ली थी, जिस पर पीड़िता ने उन्हें माफ कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद आरोपी कमरुद्दीन 16 अक्तूबर की सुबह उसे बहाने से बुलाकर ले गया और साथियों के साथ उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता ने 24 अक्तूबर को कमरुद्दीन, लच्छमपुर के प्रधान के पुत्र अबरार और छर्रा थाना क्षेत्र निवासी मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें