फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर कौर मामले पर लालू के बेटे ने किया कथित राष्ट्रवादियों पर हमला, BJP नेता ने दिया जवाब

Wed, 01 Mar 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gurmehar kaur
विज्ञापन
रामजस कॉलेज में हुई हिंसक झड़प के बाद शहीद की बेटी के कैंपेन के खिलाफ चल रहे ट्विटरवार में अब लालू यादव के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कूद पड़े हैं। इससे पहले ट्विटरवार में अनुपम खेर भी कूदे।
विज्ञापन


अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'असहिष्णु गैंग वापस आग गया है, चेहरे वही हैं नारे बदल गए हैं।' The Intorant Gang is back. Same faces, different slogans.:) #Intolerance #AwardWapsi #Emergency #DemonitisationDisaster #BharatKeTukde — Anupam Kher (@AnupamPkher) February 28, 2017


इस बहस में भाग लेने वाले अनुपम पहले कलाकार नहीं हैं। इस बहस में पहले ही जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी थी। जावेद ने गुरमेहर कौर की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाली पहलवान बबिता फोगाट और योगेश्वर दत्त का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा था।
विज्ञापन


जावेद ने लिखा था कि, अगर कम पढ़े लिखे खिलाड़ी और पहलवान किसी शहीद की बेटी को ट्रॉल करते हैं तो समझ में आता है, लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों को क्या हो गया है। If a hardly literate player or a wrestler troll a pacifist daughter of a martyr its understandable but whats wrong with some educated folks — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 28, 2017

योगेश्वर दत्त ने ऐसे द‌िया जवाब

gurmehar kaur - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर के इसी ट्वीट के बाद से ही उन पर पलटवार भी शुरु हो गए थे। बबिता ने जवाब दिया कि मैंने जब स्कूल देखा भी नहीं था तबसे भारत माता की जय बोल रही हूं। देशभक्ति किताबों से नहीं आती।

इसके बाद ओलंपियन पहलवान योगेश्वर ‌दत्त ने लिखा कि जावेद अख्तर जी आपने कविता-कहानी की रचना की तो हमने भी कुछ कारनामे कर छोटा ही सही भारत के लिए विश्व पटल पर इतिहास रचा है। लो भाई इन्होंने तो हमारी क़ीमत भी लगा दी. कल तक "Hardly literate" तो थे ही आज "दो कौड़ी" के हो गए । कितना होता है दो कौड़ी? मैंने देखा नहीं pic.twitter.com/mYDmYh6JrD — Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) March 1, 2017

इसके साथ ही मधुरभंडारक ने भी जावेद अख्तर को अपने ट्वीट से जवाब दिया था। Sir Lack of education has nothing to do with freedom of expression.I am a 6th fail student,still nobody can stop me from expressing my views https://t.co/7rD9qfKu5f — Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) February 28, 2017

कौन है गुरमेहर कौर?

gurmehar kaur - फोटो : सोशल मीड‌िया
गुरमेहर कौर का‌रगिल शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी है। रामजस कॉलेज में 22 फरवरी की हिंसक झड़प के बाद गुरमेहर ने फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बदलते हुए शांति बहाली की अपील के साथ ही एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चलाया था।

अपनी उस प्रोफाइल पिक में गुरमेहर ने लिखा था, 'मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है।' #StudentsAgainstABVP।

गुरमेहर की इसी पोस्ट के बाद से रामजस कॉलेज में उमर खालिद का मुद्दा कहीं गुम हो गया और सारा विवाद गुरमेहर पर आकर टिक गया। दरअसल उसने ये भी बताया था कि उसे सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद तो गुरमेहर का पिछले अप्रैल में डाला गया 36 प्लकार्ड्स वाला वीडियो भी सामने लाया गया और उसे ट्रॉल करना शुरु किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इस ‌वीडियो में उसने अपने पिता के शहीद होने और कई सालों तक मुस्लिमों व पाकिस्तान को लेकर अपनी नफरत और मां के समझाने के बाद उनमें आए बदलाव के बारे में बताया था।

इसी वीडियो के 13वें मैसेज में उसने लिखा था , मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा है। इसी मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर गुरमेहर को टारगेट किया जिसके बाद वो दिल्ली छोड़ने पर मजबूर हो गई।
  Those supporting #GurmeharKaur are pro-Pakistan,therefore such people should be thrown out of the country:Anil Vij,Haryana Minister pic.twitter.com/sRVcZ1Azgi — ANI (@ANI_news) March 1, 2017

  Who is AVBP to decide who is 'national' and who an 'anti national'? Who has given them right to do so?: Tejashwi Yadav, Deputy CM, Bihar pic.twitter.com/EqcMlQf8PY — ANI (@ANI_news) March 1, 2017

  Ofcourse if she is involved then must be punished,but we don't trust investigations of WB Govt:Kailash Vijaywargiya,BJP on Juhi Chaudhary pic.twitter.com/05SJJYacgd — ANI (@ANI_news) March 1, 2017

  No one talks of harassment of ABVP &BJP. Part of English press owned by them so they manage to create the narrative against BJP: Shazia Ilmi pic.twitter.com/XNq37ef25n — ANI (@ANI_news) March 1, 2017

  If Pakistan did not kill our soldiers then who did? We were fighting a war against Pakistan weren't we?: Yogeshwar Dutt pic.twitter.com/kum36BQnLG — ANI (@ANI_news) March 1, 2017



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें