फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीआई पर आतंकवाद विरोधी मॉकड्रिल से परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और एनएसजी समेत कई एजेंसियों ने मॉकड्रिल में लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर रविवार को आतंकवाद से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल की गई। इसका उद्देश्य बदलते सुरक्षा खतरों के बीच विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और ऑपरेशनल तैयारियों का आकलन करना था।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की क्विक रिएक्शन टीम, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौजूद रही। साथ ही दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, दिल्ली फायर सर्विस, एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग और मेडिकल सेवाओं की टीमें शामिल रहीं। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में संभावित आतंकी हमले की स्थिति का सिमुलेशन तैयार किया गया। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने से लेकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने, संदिग्ध वस्तु की जांच, बम निष्क्रिय करने, घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से किया गया। सीआईएसएफ के अनुसार, सभी इकाइयां किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें