फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव केस: 3 घंटे में पूछे 100 से ज्यादा सवाल, केजरीवाल बोले- दिल्ली पुलिस को मेरे पीछे छोड़ा

Sat, 19 May 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल के घर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कुछ सवालों के संतोषजनक जवाब दिए जबकि कुछ जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं दिखी। 
विज्ञापन


उनसे 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। 

उत्तरी जिले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइंस थानाध्यक्ष कर्ण सिंह, एटीओ ज्ञानेश्वर, एएटीएस इंस्पेक्टर विवेकानंद झा और एसआई अभिजीत की टीम पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री के आवास स्थित कैंप कार्यालय पहुंची थी। 

हरेंद्र सिंह ने बताया कि केजरीवाल ने पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं किया। पूछताछ के दौरान पूरे वक्त दो वकील केजरीवाल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पूछताछ प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी केजरीवाल को देने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के घर से बाहर आती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी देने का कानून में कोई प्रावधान नहीं है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी तरह का हंगामा नहीं कर सकें।

केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि उनसे जो सवाल पूछे गए उसका उन्होंने क्या जवाब दिया-


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें