फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक मोहनिया के खिलाफ एक और केस दर्ज, बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का आरोप

Sat, 25 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ दूसरी एफआईआर भी दर्ज की गई है। विधायक के खिलाफ दूसरी एफआईआर गोविंदपुरी थाने में 24 जून को दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


विधायक पर एक बुजुर्ग ने मारपीट का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने विधायक से पानी की समस्या को लेकर शिकायत की थी। दूसरी तरफ विधायक ने मीडिया में एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। 

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग राकेश गुप्ता (60) गली नंबर-18, तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहते हैं। गुप्ता ने शिकायत में कहा है कि संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया बृहस्पतिवार को दौर पर आए थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने पानी की शिकायत को लेकर विधायक मोहनिया को कुछ बोल दिया था। इस बात पर विधायक भड़क गए और उन्हें थप्पड़ मार दिया। जब विधायक दूसरा थप्पड़ मारने लगे तो एक समर्थक ने उनका हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन

चैनल के पत्रकार ने दी एफआईआर दर्ज होने की जानकारी

दिनेश मोहनिया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323(मारपीट) और रास्ता रोकने (341) में एफआईआर दर्ज की है। उधर, विधायक दिनेश मोहनिया की ओर से शनिवार सुबह मीडिया को दिए एक बयान में कहा गया है कि पानी की समस्या को लेकर वह तुगलकाबाद विस्तार में दौरा कर रहे थे।

इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ धक्कामुक्की करने लगा। इस पर बुजुर्ग को समझाया था। इसके बाद वह इलाके से चले गए। दोपहर दो बजे एक निजी चैनल के पत्रकार ने उन्हें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी। 

जमानती धारा होने के बावजूद पुलिस रात को ही उनके घर पहुंची। मोहनिया ने आरोप लगाया कि दरअसल उपराज्यपाल उन्हें झूठे केस में फंसाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें