अपने विधायक दिनेश मोहनिया की संवाददाता सम्मेलन के बीच गिरफ्तारी से नाराज आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में मोदी सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है।
आप नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारी एमएम खान की हत्या मामले में फंस रहे उपराज्यपाल नजीब जंग, भाजपा सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर को बचाने के लिए ऐसा कर रही है।
आप नेता आशुतोष, दिलीप पांडेय ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और फिर से एलजी समेत दोनों भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की।