फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक के खिलाफ एक और शिकायत, मारपीट और मारने की धमकी का आरोप

Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समर्थकों के साथ आप विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ सोमवार को जामिया नगर थाने में एक शख्स ने अमानत और उसके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


जामिया नगर थाने में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया भी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सैय्यद तासीर अहमद परिवार के साथ जी-53 शाहीनबाग इलाके में रहता है। 
विज्ञापन


तासीर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि रविवार रात को इशा की नमाज के बाद वह अपने दोस्त असलम चौधरी के साथ ई-ब्लॉक शाहीनबाग में खड़े थे।
विज्ञापन

'अमानतुल्लाह कर रहे थे लीड, हाथ में थी पिस्टल'

पु‌लिस - फोटो : file photo
इस बीच 9.30  बजे कई कारें और बाइक आकर उनके पास रुकीं। कार और बाइकों पर सवार करीब 50-60 लोगों ने आकर उनको धमकाना शुरू कर दिया। सभी पिस्टल, हॉकी, डंडे और बेसबॉल के बैट से लैस थे।

तासीर का आरोप है कि भीड़ को खुद अमानतुल्लाह खान लीड कर रहे थे। उनके हाथ में पिस्टल थी। आरोप है कि उन्होंने तासीर व असलम को खत्म करने के लिए कहा। उनके साथ मौजूद आरिस नंबरदार, वारिस, वाजिद खान मेहमूद अहमद, फिरोज अहमद व अन्यों ने उन पर हमला कर दिया।

पिटाई लगाने के बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सोमवार को लिखित में थाने में शिकायत दी गई। अब पुलिस विधायक के खिलाफ आरोपों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें