ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ सोमवार को जामिया नगर थाने में एक शख्स ने अमानत और उसके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
जामिया नगर थाने में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया भी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सैय्यद तासीर अहमद परिवार के साथ जी-53 शाहीनबाग इलाके में रहता है।
तासीर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि रविवार रात को इशा की नमाज के बाद वह अपने दोस्त असलम चौधरी के साथ ई-ब्लॉक शाहीनबाग में खड़े थे।