फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में गिरने के कगार पर एक और इमारत, प्राधिकरण ने 24 घंटे में खाली करने को कहा

Sat, 21 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिसरख कोतवाली में शाहबेरी की एक कमजोर इमारत के बिल्डर के खिलाफ तहरीर दी है। 46 फ्लैटों की इस इमारत में फिलहाल रहने वाले एक परिवार को 24 घंटे में जगह खाली करने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक, शाहबेरी गांव में जिस जगह पर इमारतें गिरी हैं उससे दो गली आगे एक बिल्डर ने छह मंजिला बिल्डिंग बनाई है। इसमें 46 फ्लैट बने हुए हैं। इसमें एक परिवार रहता है। हाल ही में ढही इमारत की तरह ही इस इमारत में निर्माण सामग्री ठीक नहीं लगी है। इस इमारत पर जितना लोड है, उसका ढांचा उसे झेलने में कमजोर दिख रहा है। कुछ दिन पहले यह इमारत हल्की सी धंसी थी, जिस पर खरीदारों ने विरोध किया था।

कुछ ने पैसे भी वापस मांगे तो बिल्डर के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि, बाद में बिल्डर ने इसे रिपेयर कराने का प्रयास किया, लेकिन इसे अब भी असुरक्षित बताया जा रहा है। खरीदार का कहना है कि उसने 22 लाख रुपये में इसे खरीदा है। ऐसे कैसे छोड़कर चले जाएं। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिल्डर से बात करके पैसे दिलाने की कोशिश करने का आश्वासन दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के आदेश पर सर्किल प्रभारी डोरी लाल वर्मा ने बिसरख थाने में बिल्डर के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें