फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हरकत से एक और बिसाहड़ा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेझा में एक युवक की हरकतों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। हाथ में फरसा लेकर एक संप्रदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा। लोगों ने जब रोकने का प्रयास किया तो उसने फरसा से हमला कर एक व्यक्ति को घायल भी कर किया।
विज्ञापन


पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे काबू करके गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक फेज टू थाना क्षेत्र के गेझा गांव में पश्चिम बंगाल का एक शख्स परिवार के साथ झुग्गी डालकर रह रहा है।

शुक्रवार शाम को वह हाथ में फरसा लेकर निकला और एक संप्रदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा। उसी दौरान उसने एक प्रतिबंधित पशु पर फरसे से हमला भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को उसने फरसे से हमला कर घायल कर दिया

उसे रोकने आए राजीव नाम के युवक पर भी उसने फरसे से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर और लोग एकत्र हो गए। वहां पर जिसने भी युवक को रोकने की कोशिश है तो उसने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

लोगों ने घायल राजीव को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जब उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस पर फरसा से हमला करने की कोशिश की।

बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शफिक-उर-रहमान के रूप में हुई है। उधर, घटना को लेकर गांव के लोगों में बड़ा आक्रोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें