फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुमनाम’ तय करेंगे लोकसभा चुनाव का परिणाम

Sun, 23 Feb 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में हजारों गुमनाम वोटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मतदान के लिए प्रमाण पत्र न होने के चलते ये अभी तक मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके थे। रजिस्ट्री के आधार पर पहचान पत्र बनने के बाद पहली बार ये मतदान करेंगे।
विज्ञापन


स्लम एरियों में रहने वाले हजारों लोगों के पास कोई प्रमाण पत्र न होने से मतदान से वंचित रहते थे। मेहनत मजदूरी करने बाहर से आकर बसने वालों को यहां मतदान का मौका ही नहीं मिला था।

अबकी बार शासन ने रजिस्ट्री के आधार पर पहचान पत्र जारी करने शुरू किए। इस तरह स्लम एरियों में रहने वाले हजारों लोगों को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।

इनका किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव नहीं है, लेकिन संख्या इतनी ज्यादा है कि परिणाम बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सामाजिक कार्यकत्री ज्योति ने बताया कि हजारों लोगों को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें