गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी- माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (एनबीएफसी-एमएफआइज) ने वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत का विकास दर्ज किया है। माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क द्वारा जारी माइक्रोमीटर रिपोर्ट में यह कहा गया है ।
रत्ना विश्वनाथन, सीईओ, एमएफआइएन ने कहा, ''पिछली तिमाहियों की तुलना में अब हम लोन वितरण में विकास दर्ज कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि उद्योग अब सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है।
यह गौर करना भी जरूरी है कि एनबीएफसी-एमएफआइज अब वितरण एवं एकत्रण के लिए डिजिटल मार्ग अपना रहे हैं जिससे उन्हें नकद प्रबंधन जैसे लॉजिस्टिक संबंधी मामलों से काफी हद तक निजात मिलेगी। जोखिम वाले पोर्टफोलियो के प्रतिशत में कमी और वितरण में सुधार के साथ, हमें उम्मीद है कि उद्योग आने वाले महीने में विकास के और बेहतर आंकड़े प्रदर्शित करेगा।''